झोलाछाप इलाज से युवक की मौत परिजनों की शिकायत पर मौके पहुंची पुलिस ….

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराने के चक्कर में सदेवा गांव के एक युवक की इलाज के दौरान मृत्यु हो गयी। शिकायत पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


बताते चले कि शनिवार की दोपहर सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सदैवा निवासी रामू पुत्र राम नरेश के पेट मे दर्द शुरु हुई तो परिजन कस्बा सफदरगंज स्थित डा0 के के सिंह के प्रज्ञा युग चेतना क्लिनिक पर ले गये डाक्टर के मौजूद न होने पर चिकित्स्क की गैर मौजूदगी मे डाक्टर के सहायक गोविंद ने इलाज शुरू कर दिया परिजनों द्वारा कहा गया कि यदि मामला गंभीर हो तो बाराबंकी भेजनें की बात कही तो गोविंद ने कहा कि हम ठीक कर देंगे लेकिन तबियत बिगड़ती गयी और देर शाम युवक ने इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना के बाद परिजनों ने हंगामा करना शुरु कर दिया सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने मृतक के पुत्र दीपक की तहरीर पर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

Don`t copy text!