अज्ञात चोरो ने खेत मे बने टुबेल पम्पो को निशाना बनाते हुए। झटका मशीन उठा ले गए
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम खिदरापुर मजरे सदेवा मे बीती रात्रि अज्ञात चोरो ने खेत मे बने टुबेल पम्पो को निशाना बनाते हुए कमरों का ताला तोड़कर खेत की रखवाली के लिए रखी झटका मशीन सहित सिंचाई की सामग्री उठा ले गये।
बीती रात्रि अज्ञात चोरो ने खिदरापुर निवासी अजय कुमार पुत्र राजितराम , रमेश पुत्र जसकरण व तीर्थराम के खेत मे बने टुबेल के बने कमरों का ताला तोड़कर सात सौ फिट जिन पाईप, तीन अदद झटका मशीन व तीन बैटरा, दवा छिड़कने वाली मशीन सहित अन्य सामान उठा ले गये। किसानो को जानकारी होने पर भुक्तभोगी किसानो ने सफदरगंज थाने मे चोरी की तहरीर दी है।

