जंगल में घास लेने गई तीन हम उम्र नाबालिक युवती लापता परिवार में मचा कोहराम अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। थाना कोतवाली के फैजगंज बेहटा ग्राम गंगोली निवासी तीन हम उम्र नाबालिक युवतियां घर से जंगल मैं पशुओं को चारा लेने के लिए गई थी जो देर रात तक वापस नहीं लौटी युवतियों के घर वापस न लौटने से तीनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है एक युवती के पिता ने थाने में अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिक लापता युवतियां की तलाश प्रारंभ कर दी है l

ग्राम गंगोली निवासी एक व्यक्ति ने थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री 14 एवं 17 वर्षीय नाबालिक हम उम्र सहेलियों के साथ जंगल में पशुओं को चार लेने के उद्देश्य से गई हुई थी परंतु जब शाम तक तीनों नाबालिक युवतियां वापस घर नहीं आई तो परिजनों को चिंता हुई युवतियों के परिवारीजन तथा भारी तादाद में ग्रामीण एकत्रित होकर जंगल में गए तथा लापता युवतियां को तलाश किया परंतु तीनों लापता युवतियों के बारे में कोई पता नहीं चला रिश्तेदारों ने भी मोबाइल से संपर्क कर पूछताछ की गई परंतु युवतियों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी परेशान होकर एक नाबालिक लापता युवती के पिता ने थाना फैजगंज बेहटा में धारा 363 में अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस को जैसे ही हम उम्र नाबालिग युवतियों के लापता होने की जानकारी मिली पुलिस के हाथ पैर फूल गए पुलिस ने नाबालिग लापता युवतियां की तलाश प्रारंभ कर दी है युवतियों के लापता होने से उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है l लापता नाबालिक तीनों युवतियां आपस में घनिष्ठ सहेली बताई जाती हैं l

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!