छत से गिरी ईट की चपेट में आने से किशोर की मौत

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। सोमवार की देर शाम बंदर की उछल कूद के चलते छत से गिरी ईट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल एक किशोर की मौत हो गई हादसा उस समय हुआ जब वह घर के बाहर पडोस में खडा था।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर कटरा निवासी शफीक उर्फ़ मुन्ना का 18 वर्षीय पुत्र मो. जाहिद अपने घर से बाहर खडा था कि इतने में बंदरों का एक झुंड आपस में उछल कूद कर रहे थे कि छत से ईंट का एक पिलर गिर गया जो मो. जाहिद के सिर पर जा गिरा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया परिजन उसे बाराबंकी अस्पताल ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चिकित्सकों ने लखनऊ रेफर कर दिया जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।अचानक हुए इस हादसे से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Don`t copy text!