बदायूं।हजरतपुर थाना क्षेत्र के हड़ौरा के जंगल में आज बुधवार सुबह महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतका की पहचान नहीं हो सकी है। महिला की उम्र करीब 40 साल बताई गई है। उसके हाथ पर सुमन राजीव लिखा हुआ है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह हड़ौरा वन का चौकीदार गश्त करने आया था। तब उसने खेत में महिला का शव पड़ा देखा। उसकी सूचना पर हजरतपुर थाना पुलिस पहुंच गई। बताया जा रहा है कि महिला का एक हाथ जानवर नोचकर खा गए। शव कई दिन पुराना माना जा रहा है। आशंका है।कि महिला की गला घोंटकर हत्या हुई है।उसके बाद शव को यहां लाकर डाल दिया गया। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी भेज दिया गया है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

