पति की जमीन पत्नी के नाम करने को लेखपाल ने वसूले एक लाख महिला ने मुख्यमंत्री से की शिकायत, रिश्वत देने का वीडियो किया वायरल

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं।दातागंज थाना क्षेत्र के गांव तरसुरा निवासी विधवा पिंकी शर्मा ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। आरोप है कि लेखपाल विनोद पुरी गोस्वामी ने पति के नाम की जमीन उनके नाम करने के लिए एक लाख रुपये वसूले, लेकिन अब तक पति की जमीन उनके नाम नहीं की है। बेवा ने वीडियो और ऑडियो भी मीडिया पर साझा की है।

पिंकी शर्मा ने बताया कि उसके पति रिंकू शर्मा की मौत 17 सितंबर 2022 को को हो गई थी। पति के हिस्से की जमीन अपने नाम कराने के लिए उन्होंने लेखपाल से संपर्क किया। पहले तो लेखपाल टहलाता रहा। बाद में उसने डेढ़ लाख रुपये की मांग की। एक लाख रुपये में सौदा हुआ तो उन्होंने एक लाख रुपये लेखपाल को दे दिए। लेखपाल को रुपये देते हुए वीडियो भी बना लिया।मंगलवार को पिंकी ने वीडियो और ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर साझा कर दी। मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी लेखपाल की शिकायत की है।एसडीएम दातागंज धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि मामला अभी जानकारी में नहीं है। जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!