शेखूपुर चीनी मिल में गन्ना लदी ट्रॉली के नीचे सो रहा था किसान….तभी किसी ने चला दिया ट्रैक्टर, कुचलकर मौत
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं।शेखूपुर स्थित चीनी मिल में मंगलवार रात ट्रैक्टर-ट्रॉली से दबकर 50 वर्षीय किसान रावेंद्र उर्फ पप्पू की मौत हो गई। रवेंद्र बसंत नगर गांव के रहने वाले थे। वह मंगलवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना भरकर शेखूपुर चीनी मिल आए थे।
बताते हैं कि रावेंद्र रात में ट्रॉली के नीचे सो रहे थे। इसी दौरान किसी ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चला दिया, जिससे वह उसके नीचे दब गए। वहां लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।सूचना मिलने पर पुलिस ने शव का कराया है।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

