मसौली बाराबंकी। मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम अमदहा की दलित आबादी मे संदिग्ध परिस्थितियों मे लगी आग से एक घर की गृहस्थी सहित 17 हजार की नकदी जलकर राख हो गई। ग्रामीणो के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।
बुधवार की भोर करीब 6 बजे ग्राम अमदहा मे लाइनपार दलित आबादी मे रहने वाले श्रवण कुमार पुत्र संतराम मसौली चौराहे पर टेंट की दुकान पर मजदूरी करने के लिए निकला था श्रवण कुमार थोड़ी ही दूर पहुंचा था कि अचानक अज्ञात कारणों से मकान धु धु कर जलने लगा और देखते ही देखते कमरे में रखे जमीन के कागज,बैंक पासबुक, आधार कार्ड, साइकिल, कपड़े ,कुर्सी, रजाई गद्दे एवं बिजली कनेक्शन का मीटर सहित जलकर राख हो गया। कमरे में आग की लपटों से जलता देख ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर आग को काबू पाया। सूचना पर हल्का लेखपाल दिवाकर ने मौके पर जांच पडताल कर आर्थिक मदद का भरोसा दिलाया है।
Related Posts

