मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह आयोजन में 91 जोड़े कल बृहस्पतिवार को दांपत्य जीवन की जिम्मेदारियां में बंधेंगे

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। सहसवान तहसील क्षेत्र के प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय मैदान में होने वाले मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम में आज बृहस्पतिवार को 91 जोड़े दांपत्य जीवन की जिम्मेदारियो में बंधेंगे l

उप जिलाधिकारी प्रेमपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 29 फरवरी दिन बृहस्पतिवार 11:00 बजे प्रमोद संस्कृत महाविद्यालय के मैदान में होने वाले सामूहिक विवाह आयोजन में 91 जोड़े दांपत्य जीवन के लिए एक दूसरे का हाथ थामेंगे l
सहसवान विकासखंड से 57 विकासखंड दहगवां से 26 जोड़े नगर पालिका परिषद सहसवान से 7 जोड़े तथा नगर पंचायत दहगवां से एक जोड़ा सहित 91 जोड़े सामूहिक विवाह कार्यक्रम में एक दूसरे को अपना जीवनसाथी चुनेगे।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं 9719216984*

Don`t copy text!