आरोपियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट हुई दर्ज
बदायूं जनपद के थाना कोतवाली तथा थाना वजीरगंज में अलग-अलग दो नाबालिक युवतियां अपने प्रेमियों के साथ फरार हो गई फरार हुई युवतियां के पिता ने उनकी जान को खतरा बताते हुए मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है l
जानकारी के मुताबिक थाना कोतवाली बदायूं निवासी एक पिता ने मोहल्ले के ही एक महिला सहित पांच लोगों के विरुद्ध 15 वर्षीय नाबालिक पुत्री को बहला फुसलाकर भगाकर ले जाने तथा पुत्री के साथ किसी बड़े हादसे की आशंका व्यक्त करते हुए मोहल्ला नई सराय नई बस्ती निवासी कयूम पुत्र मोहम्मद मियां फैजान पुत्र अमन अंसारी पुत्र ना मालूम सालिम पुत्र परू तथा छोटी पत्नी खालिद सहित पांच लोगों के विरुद्ध धारा 363 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है l
वहीं थाना वजीरगंज निवासी एक पिता ने 11 वर्षीय पुत्री को बहला फुसला कर ले जाने की ग्राम राम मानपुर निवासी नरेंद्र पुत्र ओमवीर के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट धारा 363 में दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग युवतियां की तलाश प्रारंभ कर दी है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

