जैदपुर पुलिस रास्ता भटकर आए मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को C-Plan App के माध्यम से परिजनों का पता लगाकर किया गया सुपुर्द-
शमीम अंसारी बाराबंकी
जैदपुर बाराबंकी आज दिनांक 09.03.2024 को पीआरवी 1726 द्वारा रास्ता भटकर आए एक मानसिक विक्षिप्त व्यक्ति को थाना जैदपुर पुलिस के सुपुर्द किया गया। थाना जैदपुर पुलिस द्वारा अथक प्रयास के बाद उसके परिजनों के सम्बन्ध में जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति जनपद रायबरेली का रहने वाला है। थाना जैदपुर पुलिस द्वारा C-Plan App के माध्यम से परिजनों से सम्पर्क करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति 07 दिन पूर्व बिना बताए घर से चला गया था। उक्त व्यक्ति को उनके भाई के सुपुर्द किया गया। बाराबंकी पुलिस द्वारा किए गए मानवीय कार्य की आम जनमानस द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।
(नोट- C-Plan App, UPPolice का in-house App है, जिसमें किसी भी थाने के मोहल्लों/गाँव के सम्भ्रान्त व्यक्तियों का संपर्क नंबर होता है।)

