ब्लॉक की बीआरसी असरासी पर शारदा के अंतर्गत उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। क़ादरचौक ब्लॉक की बीआरसी असरासी पर शारदा के अंतर्गत उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता में खंड शिक्षा अधिकारी, क़ादरचौक डॉ अमुल कुमार ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पढ़ाई से वंचित बच्चों के नामांकन और शिक्षा व्यवस्था के लिए शारदा (स्कूल हर दिन आए) योजना शुरू की है इस योजना के तहत 6 से 14 आयु वर्ग के उन बच्चों की तलाश होगी जिनका अब किसी स्कूल में नामांकन नहीं किया गया हो इसके साथ ही नामांकन के बाद भी पढ़ाई बीच में छोड़ दी हो या 45 दिन से स्कूल से ड्रॉप आउट रहा हो उनका शारदा ऐप पर नामांकन कर प्रतिदिन उपस्थिति लगानी है। मुख्य अतिथि ऐश्वर्य पांडे मुख्यमंत्री शोधार्थी व विशिष्ट अतिथि सीडीपीओ विशेष कुमार शर्मा एवं एडीओ पंचायत शिव कुमार ने शारदा के अंतर्गत उन्मुखीकरण कार्यशाला पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए ।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव, एसआरजी सुधा मिश्रा, एआरपी सर्वेश राठौर, राघवेंद्र सिंह तोमर, सुनील कुमार ने ड्रॉप आउट बच्चों को शारदा ऐप पर नामांकन कैसे किया जाए के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। संचालन डॉ जुगल किशोर ने किया। इस मौक़े पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हरीश यादव नोडल शिक्षक जमीर अहमद, विनीत कुमार सोलंकी, अनीस अहमद खान, रामवीर सिंह यादव, अहमद मियां, जॉनी भास्कर, समीर साहिल, निहाल उद्दीन, धर्मप्रिय सिंह गौतम वाणी यादव, जावेद हैदर, हिरदेश माथुर, प्रवीण कुमार, अजीम अहमद, इकबाल फातिमा, मोनिका शर्मा, मंजरी दीक्षित, पारुल शर्मा, रूबी त्यागी, विपिन प्रताप मौर्य, गुलाब सिंह यादव, मुकेश कुमार यादव, कृष्ण यादव, सुरेश मिश्रा, इंदल कुमार आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी को नाश्ता व जलपान कराया गया।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!