नवागत खंड शिक्षा अधिकारी फिजा मिर्जा को पुष्प एवं पौधा भेंट कर स्वागत किया।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी। महिला शिक्षक संघ मसौली ब्लाक इकाई की पदाधिकारियों ने सोमवार को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी फिजा मिर्जा से को पुष्प एवं पौधा भेंट कर एवं माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

ब्लाक अध्यक्ष शिल्पी वर्मा ने कहा कि सभी शिक्षकों की ओर से उन्हें हर स्तर पर सहयोग मिलेगा वह ब्लॉक को निपुण बनाने हेतु निरंतर प्रयास करती रहेगी। वहीं बीईओ फिजा मिर्जा ने महिला शिक्षक संघ की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने पहली बार कहीं पर महिलाओं का शिक्षक संघ देखा है जिसे देखकर वह बेहद प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं पूरी उम्मीद है कि वह आप सभी शिक्षकों का हर स्तर पर सहयोग प्राप्त करेंगे और सरकार के सभी लक्ष्यों को पूर्ण करने में आगे बढ़ेंगे । इस अवसर पर उन्होंने ब्लॉक की सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारी मंजूश्री, बृजेश पांडेय, अमृता श्रीवास्तव ,एकता मिश्रा, रिचा सिंह, शालिनी अवस्थी,सीमा देवी, शशीवर्मा,गरिमा,कहकशा,अशफी फातिमा,शुचि द्विवेदी,दीप्ति यादव, नशरा फातिमा आदि शिक्षकाएँ उपस्थित रहीं।

Don`t copy text!