दो मादक पदार्थ तस्कर  गिरफ्तार कब्जे से 98 ग्राम स्मैक बरामद

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली  बाराबंकी। पुलिस अधीक्षक द्वारा चलाए गये अभियान के अन्तर्गत थाना जैदपुर पुलिस द्वारा दो मादक पदार्थ तस्करों को  गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से कुल 98 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया।  

 

जानकारी के अनुसार थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा  दो तस्करों‌ को गिरिफ्तार किया गया जिनमें  अफजल शैफ पुत्र मोहम्मद सरीफ निवासी मीरापुर वेलाव थाना कोठी जनपद बाराबंकी व वकील अहमद पुत्र अफजाल निवासी ग्राम मीरापुर जरगहवा थाना कोठी जनपद बाराबंकी  को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 98 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गयी।जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीब 10 लाख रूपये बरामद कर थाना जैदपुर पर मु0अ0सं0 84/2024 धारा 8/21/60(3) एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0सं0 85/2024 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर जेल  भेज दिया।

Don`t copy text!