मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी सहसवान को दिया। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ ने 12 सूत्रीय मांगों को लेकर पत्र सोंपा
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान। स्थानीय निकाय सफाई मजदूर संघ उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारियों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर निकायों में कार्यरत स्थाई, संविदा,ठेका सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से अनेकों बार ज्ञापन पत्राचार के माध्यम से संघ द्वारा सरकार को अवगत कराया।
सफाई कर्मचारियों का कहना है अभी तक सफाई कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं हो पाया है पुनः 12 सूत्रीय मांग पत्र के माध्यम से अवगत कराया है उक्त मांगों को जल्द से जल्द पूरा कराया जाए इसमें मुख्य मांगे वर्ष 2006 से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को स्थाई किया जाए,
बरसों से कार्यरत ठेका सफाई कर्मचारियों को संविदा में परिवर्तित किया जाए तथा समान कार्य का समान वेतन के अनुसार 18000 रुपए प्रतिमाह वेतन दिया जाए, प्रदेश में बढ़ती हुई आबादी को देखते हुए
मानक के आधार पर निकायों में एक लाख स्थाई सफाई कर्मचारियों की भर्ती की जाए, निकायों में प्राइवेट कंपनियों एवं निजीकरण जैसी व्यवस्था को निकायों से समाप्त किया जाए, राजकीय कर्मचारियों की भांति सफाई कर्मचारियों को स्वास्थ्य कैशलेस सुविधा दी जाए तथा शासनादेश जारी किया जाए,
भगवान महर्षि वाल्मीकि जयंती का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए, संघ को निशुल्क दारुल सफा में कार्यालय आवंटित किया जाए, सफाई कर्मचारी आयोग उत्तर प्रदेश में संघ के दो प्रतिनिधि नामित किए जाएं,
कार्यरत संविदा सफाई कर्मचारी सेवा कल के दौरान मृत्यु होने पर परिवार की किसी भी सदस्य को मृतक आश्रित के रूप में सेवा में नियुक्ति किया जाए,12 मांगों को रखा गया ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष अजय मुखर्जी,
संयोजक नीरज कुमार, कार्यवाहक अध्यक्ष रविंद्र कुमार वाल्मीकि, हरीश लाल बाल्मीकि महामंत्री, संतोष, आनंद कुमार, भूरे, सिकंदर, चंद्रपाल, मुकेश,
सोनपाल, रामू, महेश, राजेंद्र, राजीव, दीपक, आकाश, आशीष, नरेश, एम सन, करन, रमेश, हरि आदि सफाई कर्मी मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान – बदायूं 9719216984*

