सहसवान। हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आकर युवक की मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया और शव स्वजन को सौंप दिया। युवक की मृत्यु से स्वजन में कोहराम मचा हुआ है।
हादसा शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव हरदतपुर में हुआ। लोगों ने बताया कि गांव निवासी चरन सिंह के प्लाट पर कुछ निर्माण कार्य कराया जा रहा है। गांव का ही दिनेश (30) इसमें लगने वाली सरिया सीधी कर रहा था। इसी दौरान सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के तार से छू गई और दिनेश को करंट लग गया। करंट लगने से युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पीएम कराया। हालांकि मृतक के स्वजन सरिया टच होने की बात से इंकार कर रहे हैं और नल पर अचानक करंट उतरने की बात कह रहे हैं। हल्का दारोगा सुशील कुमार विश्नोई ने बताया कि सरिया तार से छू जाने से युवक की मृत्यु हुई थी। शव पीएम को भेज दिया गया है। बता दें कि मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। मृतक मजदूरी करके परिवार की गुजर बसर करता था।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

