जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ तहसील फतेहपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी
10 मामलों का मौके पर ही हुआ निस्तारण
फतेहपुर, बाराबंकी। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार माह के तीसरे शनिवार को तहसील फतेहपुर में तहसील के लोकसभागार में जिलाधिकारी बाराबंकी सत्येंद्र कुमार की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ, जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक बाराबंकी दिनेश सिंह भी मौजूद रहे और जन समस्याओं को सुनते हुए समाधान कराने हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में 10 मामलों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। मालूम हो कि महीने के तीसरे शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ जिसमें कुल 120 प्रार्थना पत्र आये जिसमें सबसे ज्यादा राजस्व के 48 मामले आये, पुलिस विभाग के 24 मामले आये, विकास विभाग से सम्बंधित 7 मामले आये, खाद्य एवं रसद विभाग से सम्बंधित 9 मामले आये, बिजली विभाग से सम्बंधित 19 मामले आये, नगर निकाय से सम्बंधित 5 मामले आये, लोक निर्माण विभाग से सम्बंधित 2 मामले आये, चकबंदी विभाग से सम्बंधित 1 मामला आया, बैंक से सम्बंधित 2 मामले आये, वन विभाग सम्बंधित 1 मामला आया, कृषि विभाग से सम्बंधित 1 मामला आया, जल निगम से सम्बंधित 1 मामला आया इस तरह कुल 120 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, मौके पर निस्तारित किए गये मामलों में राजस्व विभाग के 7 पुलिस विभाग का 1 चकबंदी विभाग का 1 बैंक से सम्बंधित 1 मामला एस तरह 10 मामलों का सम्बंधित अधिकारीयों द्वारा मौके पर निस्तारण करा दिया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जॉइंट मजिस्ट्रेट /उपजिलाधिकारी फतेहपुर आर0 पी0 जगत सांई व सी0 ओ0 फतेहपुर डॉ0 बीनू सिंह, तहसीलदार नरसिंह नारायण वर्मा नायब तहसीलदार फतेहपुर अभिषेक कुमार, नायब तहसीलदार कुर्सी रामजी द्विवेदी, खण्ड अभियंता विद्युत शम्भू नाथ, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली फतेहपुर डी0 के0 सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी व सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने आगामी लोकसभा चुनाव व लगने वाली आदर्श अचार संहिता के सम्बन्ध में अधिकारीयों को ज़रूरी दिशा निर्देश दिये ।

