विद्युत मेगा कैम्प जिसमें बकाया वसूली के साथ सुनी जाएगी समस्याएं
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी सोमवार को विकास खण्ड मसौली की ग्राम पंचायत दादरा के पंचायत भवन में लगने वाले विद्युत मेगा कैम्प जिसमें बकाया वसूली के साथ साथ उपभोक्ताओं को होने वाली तमाम समस्याये सुनवाई की जायेगी ।
जानकारी के अनुसार जैदपुर विघुत उपकेंद्र द्वारा सोमवार को सुबह से ही दादरा पंचायत भवन में मेगा कैम्प लगाकर उपभोक्ताओं के बकाया बिल जमा करने के साथ होने वाली अनेक समस्या को भी सुलझाया जायगा। उक्त जानकारी देते हुये एस डीओ संदीप सिंह ने बताया कि इस लगने वाले मेगा कैम्प में उपभोक्ताओं को लाभ मिलने के
साथ बिल व मीटर रिडिंग की तमाम समस्यायों से भी छुटकारा मिलेगा। साथ बकायादारों को अनेक सुविधाएं मिलेगी आगे उन्होंने ने उपभोक्ताओं से मेगा कैम्प में आकर लाभ पाने की अपील करते हुये बताया कि दिनांक 18 मार्च 2024 सोमवार को लगने वाले मेगा कैम्प राज्स्व वसूली के साथ तमाम हो रही असुविधाओं से छुटकारा भी मिलेगा।

