पिता ने आरोपी के विरुद्ध कराई नाम जद रिपोर्ट दर्ज
बदायूँ थाना विनावर मैं एक 23 वर्षीय युवती घर से डेढ़ लाख रुपए की नकदी तथा ढाई लाख रुपए की जेवर लेकर प्रेमी के साथ रफू चक्कर हो गई पीड़ित पिता ने आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है l
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में युवती के पिता ने बताया कि उसकी 23 वर्षीय पुत्री ग्राम काद्राबाद निवासी मुकेश पुत्र कृष्णपाल 28 फरवरी को बहला फुसलाकर भगा ले गया पुत्री अपने साथ घर में रखे डेढ़ लाख रुपए की नगदी तथा ढाई लाख रुपए के जेवरात भी अपने साथ ले गई है l पीड़ित पिता की प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध संख्या 86 धारा 366 में मामला दर्ज कर लिया है l
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

