बड़े भाई ने छोटे भाइयो को बंधक बनाकर लाठी डंडो एव बाँके से हमला कर लहूलुहान कर दिया।

मसौली बाराबंकी। अपने हिस्से की पिपरमिंट फ़सल देखने आये दो छोटे भाइयो को दबँग बड़े भाई ने बंधक बनाकर लाठी डंडो एव बाँके से हमला कर लहूलुहान कर दिया। स्थानीय पुलिस से न्याय न मिलने पर परेशान पीड़ित ने जिला अस्पताल मे चिकित्सीय परीक्षण कराकर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगायी है।
मामला मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम त्रिलोकपुर का है जहा बड़े भाई आलोक तिवारी पुत्र राजेंद्र प्रसाद तिवारी की दबँगई सरेआम है। कस्बा त्रिलोकपुर निवासी नीरज द्विवेदी पुत्र राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि हम तीनो भाइयो मे बटवारा हो गया है मै वर्तमान समय मे इंदिरानगर लखनऊ मे एक सीमेंट मौरंग की दुकान पर काम करता हूं गत शनिवार को नीरज द्विवेदी अपने छोटे भाई अखिलेश द्विवेदी के साथ अपने हिस्से मे लगी पिपरमिंट की फ़सल को देखने के लिए गाँव आया था उसी दौरान दबँग बड़ा भाई आलोक तिवारी अपने छोटे भाइयो को अपनी दबँगई के बल पर फ़सल कटवाने लगा छोटे भाइयो ने जब विरोध किया तो दबँग आलोक तिवारी अपनी पत्नी सुनीता द्विवेदी के साथ दोनो भाइयो पर लाठी डंडे एव बांके से हमला कर दिया जिसमे दोनो छोटे भाई नीरज व अखिलेश गंभीर रूप से घायल हो गये यही नही दबँग पति पत्नी ने दोनो छोटे भाइयो को कोठरी मे बंद कर जमकर पिटाई की जिसमे नीरज की ऊँगली बांके के हमले मे कट गयी। पीड़ित ने स्थानीय पुलिस चौकी सहित मसौली थाने पर न्याय की गुहार लगाई परन्तु न्याय न मिलने पर पुलिस अधीक्षक से मिलकर फरियाद लगायी है।

Don`t copy text!