सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव मे नवनिर्मित 50 शय्या के फील्ड हॉस्पिटल का निरीक्षण..

मसौली बाराबंकी। गुरुवार को उपजिलाधिकारी सदर विजय कुमार द्विवेदी अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 डी के श्रीवास्तव ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव मे नवनिर्मित 50 शय्या के फील्ड हॉस्पिटल का निरीक्षण किया तथा मौक़े पर मौजूद कार्यदाई संस्था को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण कर स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर करने के निर्देश दिये।
बताते चले कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव मे 50 शय्या के फील्ड हॉस्पिटल का निर्माण कार्य कराया गया है गुरवार को उपजिलाधिकारी सदर विजय कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता मे अवर अभियंता पी डब्लू डी, अवर अभियंता विद्युत, अवर अभियंता जलनिगम अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 डी के श्रीवास्तव ने नवनिर्मित हॉस्पिटल का जायजा लिया। उपजिलाधिकारी सदर विजय कुमार द्विवेदी ने अस्पताल की साफ सफाई कराने का निर्देश देने के साथ ही यहां लगे पंखों आदि को चलवा कर देखा। साथ ही अस्पताल में मौजूद पेयजल सहित अन्य व्यवस्था ओ का जायजा लिया. एसडीएम ने अपनी उपस्थिति में सभी कमरों की गणना कराकर प्रत्येक कमरों में कितने बेड लग सकते हैं उसका अंकन किया तथा अस्पताल मे विद्युत भार बढ़ाने के निर्देश दिये।
इस मौक़े पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा संजीव कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Don`t copy text!