दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक की मौत आक्रोशित भीड़ ने रोड किया जाम

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान। क्षेत्र गांव बक्सर बढ़ेरिया के बीच दो बाईकों में आमने-सामने हुई जोरदार भिड़ंत में एक 18 साल के युवक की मौत हो गई आक्रोशित लोगों ने सहसवान नगर के कछला चौराहे पर चक्का जाम कर दिया जिससे काफी देर तक आवागमन में वाहनों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बूझाकर जाम खुलवाया बताया जाता है कि मृतक लोकेश पुत्र जसवीर ग्राम शंकर नगला जिला कासगंज का रहने वाला था वह अपने ननिहाल सहसवान क्षेत्र के ग्राम बक्सर बड़ेरिया जा रहा था के इसी बीच सामने से आ रही अज्ञात बाइक से भिड़ंत हो गई जिससे लोकेश की मौत हो गई मृतक लोकेश एक खाई में पड़ा मिला किसकी सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच पड़ताल करना शुरू करती है मृतक लोकेश को पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया गया है।

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

Don`t copy text!