तीसरी बार नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने से भाजपाई खुश शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहा जश्न का माहौल, बांटी मिठाई

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। म्याऊँ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरी बार शपथ लेने से कस्बा म्याऊँ के भाजपाइयों में उत्साह रहा। म्याऊँ कस्बा से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जश्न का माहौल रहा। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया। शहर के भी लोगो ने मिठाई बांटकर नरेंद्र मोदी के पीएम बनने पर खुशी जताई।

मण्डल अध्यक्ष भाजपा नेता भवेश प्रताप सिंह के मुताबिक म्याऊँ ब्लॉक क्षेत्र के कई स्थानो पर ग्रामीणो ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया। हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी नरेंद्र सिंह ने कहा कि जितना विकास भाजपा सरकार में हुआ उतना किस सरकार ने नहीं कराया। कस्बा म्याऊँ मे कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के बीच नृत्य कर खुशी मनाई। म्याऊँ के व्यापारी रिशु वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपने सपनों में रंग भरना चाहता है। रिजोला निवासी शोभित प्रताप सिंह ने भी गांव में भाजपा कार्यकर्ताओं से गोले दगाकर मिठाई बांटी गई। इस मौके पर सैकड़ो बहजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

Don`t copy text!