बिसौली में ईद की नमाज ईदगाह में सुबह 8 बजे होगी मरकज बाली मस्जिद में 7 बजे नमाज अदा की जाएगी
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली। ईद उल अजहा की नमाज को लेकर इंतजामियां कमेटियों ने ईद की नमाज का वक्त मुकर्रर कर दिया है। मरकज बाली मस्जिद के इमाम मौलाना नसीम अख्तर कासमी ने बताया ईद की नमाज सोमवार को ईदगाह में सुबह 8 बजे अदा की जाएगी। वही सोमवार बाजार वाली जामा मस्जिद, मस्जिद बिलाल एवं मदीना मस्जिद में ईद की नमाज 7:00 बजे अदा की जाएगी। इब्राहिम खां वाली मस्जिद में ईद की नमाज 8:20 पर अदा की जाएगी। खानकाह बाली मस्जिद में सुबह 6:30 बजे वही नफीस मस्जिद में सुबह 7:30 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। मरकज वाली मस्जिद में सुबह 7:00 बजे नमाज अदा की जाएगी। कादरी मस्जिद में सुबह 8:15 बजे ईद की नमाज अदा की जाएगी। बड़ी मस्जिद में 6:30 बजे नमाज अदा की जाएगी। वही नूर ए इलाही मस्जिद में 7:00 बजे नमाज अदा की जाएगी।
रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

