बाराबंकी बारात में शामिल होने जा रहे वाहन पर अचानक गिरा पेड़ , ड्राइवर समेत दो घायल
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
हैदरगढ़ बाराबंकी कोतवाली हैदरगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत कमेला चौबीसी मार्ग पर लगा सूखा पेड़ अचानक बारात में शामिल होने जा रहे एक वाहन के बोनट पर गिर पड़ा। गनीमत रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ फिलहाल हादसे के दौरान ड्राइवर व उसके बगल बैठे एक अन्य युवक चोटिल हो गए।जानकारी के मुताबिक सुबेहा थाना क्षेत्र के कमेला गांव से गुरुवार की शाम लगभग 7 बजे तिलोई के लिए बारात जा रही थी वाहन पर सवार होकर
लोग बारात में शामिल होने के घर से निकले थे तभी कमेला चौबीसी मार्ग पर चौबीसी रेलवे क्रासिंग से थोड़ा पहले बैसन पुरवा गांव के पास पहुंचे थे की अचानक सड़क के किनारे लगा एक सूखा पेड़ वाहन के बोनट पर गिर पड़ा वाहन का सीसा टूट जाने से भटगवा गांव निवासी ड्राइवर रवि पुत्र भागीरथ व व बगल बैठे अरुण दुबे भी चोटिल हो गए। प्रत्यक्ष दर्शियो के मुताबिक अगर यह पेड़ बोनट की जगह गाड़ी की छत पर गिर गया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था। गनीमत रही की हादसा होने से टल गया।इस हादसे में घायल हुए ड्राइवर व एक अन्य युवक को इलाज हेतु सी एच सी हैदरगढ़ ले जाया गया जहां पर मौजूद चिकित्सक ने इलाज कर उन्हे घर भेज दिया ।
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

