निजी नर्सिंग होम में डिलीवरी के दौरान गलत ऑपरेशन से महिला की हुई मौत,, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल किया सील
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं
बिसौली- मंगलवार देर रात उसे समय हड़कंप मच गया जब एक निजी नर्सिंग होम में डिलीवरी के दौरान गलत ऑपरेशन से प्रसूता की मौत हो गई परिजनों में कोहराम मच गया
हम आपको बताते हैं कि बिसौली कोतवाली के क्षेत्र के गांव शेखूपुरा निवासी मनीषा पत्नी अंकुर उम्र 27 वर्ष को प्रसव पीड़ा होने पर बिसौली में बिल्सी रोड पर स्थित जीवन ज्योति नर्सिंग होम पर लाकर भर्ती कराया गया जहां जीवन ज्योति नर्सिंग होम के उपस्थित डॉक्टरों द्वारा नॉर्मल डिलीवरी के नाम पर भर्ती कर लिया गया उसके बाद प्रसूता के परिजनों को बिना बताए ऑपरेशन कर दिया जिससे प्रसूता की हालत ब्लड नहीं रुकने से बिगड़ती चली गई जीवन ज्योति नर्सिंग होम के कर्मियों ने परिजनों को बिना बताए एंबुलेंस बुलवाकर जबरदस्ती हायर सेंटर के लिए भिजवा दिया प्रसूता की हायर सेंटर पहुंचने से पहले ही रास्ते मे मृत्यु हो गई प्रसूता की मौत की खबर सुनते ही अस्पताल संचालक अस्पताल बंद करके फरार हो गया परिजनो ने अस्पताल के सामने शव रखकर हंगामा करके अस्पताल संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे सूचना पर पहुंची बिसौली कोतवाली पुलिस ने मृतक के परिजनो को वमुश्किल समझा बुझा कर कार्रवाही का आश्वासन दिया तब जाकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी उसके बाद सूचना पर पहुंचे बदायूं एसीएमओ ने बिसौली स्वास्थ्य विभाग टीम एवं बिसौली तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला द्वारा देर रात घटनास्थल पर पहुंचकर नगर में अवैध रूप से संचालित जीवन ज्योति अस्पताल को सील कर दिया गया ।
मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

