हाई वोल्टेज लाइन के तार की चपेट में आने से युवक मौत
शमीम अंसारी बाराबंकी एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
सूरतगंज/ बाराबंकी: थाना मोहम्मदपुर खाला चौकी क्षेत्र लालपुर करौता अंतर्गत ग्राम पंचायत बतनेरा के बांसुपुर रहने वाले युवक अंकित यादव की मौत गुरुवार को बिजली विभाग की लापरवाही से हो गई। 11000 वोल्टेज की लाइन से टूट कर गिरे बिजली के तार की चपेट में आकर युवक की मौत हुई। परिजनों और ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि सूचना के बावजूद बिजली विभाग ने बिजली के टूटे तारों को नहीं हटाया जिसके चलते तार की चपेट में आने से बृहस्पतिवार को दोपहर बाद लगभग दो बजे युवक की जान चली गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बतादें कि बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 6 बजे हाई वोल्टेज विद्युत लाइन से बिजली का तार टूट कर गिर गया । इसकी सूचना लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को देना चाहा परंतु किसी का फोन नहीं मिल सका। टूट कर गिरा तार खेत की रखवाली करने के लिए किसानों द्वारा लगाए हुए तार के ऊपर जा गिरा। जिससे खेत पर धान लगाने गए 22 वर्षअंकित यादव लाघंने लगे तभी करंट की चपेट में आकर मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों व ग्रामीणों में बिजली विभाग के खिलाफ काफी आक्रोश व्याप्त है।

