समाजसेवी द्वारा ग्राम सर्वा स्थित साहनी ईट उद्योग पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। समाजसेवी गौरव साहनी द्वारा ग्राम सर्वा स्थित साहनी ईट उद्योग पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सैकड़ों कांवरियां बोल बम के जयकारे के साथ पहुंचे। कांवरियों के स्वागत के लिए साहनी परिवार मुख्य द्वार पर खड़े होकर कांवरियों का अभिवादन करते रहे। नाचते झूमते कांवरियों को बुला बुलाकर भक्तों ने उन्हें प्रसाद दिया। इस मौके पर निरले कुमार साहनी, गौरव साहनी, चेयरमैन अबरार अहमद, पूर्व ब्लाक प्रमुख वीर सिंह यादव, काजी शाहनवाज खांन, अरविंद यादव, इजहार खांन, हरीश यादव, सोमपाल यादव, प्रधान ओमवीर सिंह यादव, राघव साहनी, रावी साहनी, विनोद यादव, आकाश यादव, वीरेश यादव आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!