थाना दिवस में एसडीएम ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और निस्तारण कराया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। थाना समाधान दिवस में एसडीएम कल्पना जायसवाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और निस्तारण कराया। उन्होंने कहा अधिकारी व कर्मचारी शासन की मंशा के अनुरूप आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापूर्वक समय से निस्तारण कराए।

शनिवार को कोतवाली परिसर में आयोजित समाधान दिवस में कुल पांच शिकायती प्रार्थना पत्र आए। मौके पर तीन शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थना पत्र को टीम गठित कर एक सप्ताह में निस्तारण के निर्देश दिए गए। ग्राम धर्मपुर बिहारीपुर निवासी भगवान दास पुत्र श्री शिवलाल का आरोप है कि उनके भाई उनके हिस्से की जमीन जोत रहे हैं। उन्होंने अपने हिस्से की भूमि दिलवाने की गुहार लगाई। वही ग्राम कारखेड़ी निवासी धर्मेद्र पुत्र सुखपाल एवं गांव के ही राकेश पुत्र राम भरोसे लाल के बीच खेती की जमीन को लेकर विवाद था जिसका मौके पर ही आपसी सहमति से समझौता करवा दिया गया। इस दौरान तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, कोतवाल बृजेश सिंह, एसएसआई शिवेंद्र कुमार भदोरिया, राजस्व निरीक्षक शादाब अली नकवी, लेखपाल संदीप कुमार, अनमोल मिश्रा, अमित कुमार, अरविंद कुमार, आदित्य तोमर, दीपक चौधरी, सुमित, सचिन भाटी, तनवीर अहमद, मारूफ अली आदि उपस्थित रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!