बिसौली। पिनेकल इंटरनेशनल एकेडमी में काकोरी ट्रेन एक्शन की 100 वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने चंद्रशेखर आजाद, राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान समेत तमाम क्रांतिकारियों के व्यक्तित्व पर भाषण दिए।
स्कूल के डायरेक्टर रवि जौहरी ने शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। श्री जौहरी ने काकोरी कांड के स्थान पर बच्चों को काकोरी ट्रेन एक्शन की परिभाषा को सरल शब्दों में समझाया। उन्होंने कहा देश को आजादी दिलाने में क्या-क्या कुर्बानियां दी गई, यह सब जानना आज की पीढ़ी के लिए जरूरी है। इस दौरान स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य विनोद सिंह पटेल, मीना, सत्यम, शरद यादव, कुणाल, रामानंद, केशव, मुस्कान, अरुण, अमित, अयाज अहमद आदि उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

