स्वतंत्रता दिवस पर 13 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान शुरू होगा नगर में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा बाइक रैली निकली

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। स्वतंत्रता दिवस पर 13 अगस्त से हर घर तिरंगा अभियान शुरू होगा। अभियान से पहले नगर में भाजपाइयों ने तिरंगा यात्रा बाइक रैली निकाल कर माहौल को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

रविवार को तिरंगा यात्रा बाइक रैली नगर के वैनी महाराज मंदिर से शुरू होकर बुध बाजार, बजरंग चौक, मैन चौराहा, पुलिस चौकी से हाईवे रोड से होती हुई तिरंगा चौक पर पहुंचकर संपन्न हुई। पूर्व विधायक कुशाग्र सागर ने कहा आज हर घर तिरंगा अभियान, तिरंगा यात्रा के माध्यम से सभी देशवासी जुड़कर अलगाववादी और राष्ट्रद्रोही ताकतों को आईना दिखाने का काम कर रहे है। हर घर तिरंगा राष्ट्र की ताकत और एक जुटता का प्रदर्शन है। तिरंगा यात्रा संपन्न होने पर विधानसभा कार्यक्रम संयोजक शिवम शंखधार ने यात्रा में शामिल सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ओम किशन, पूर्व ब्लाक प्रमुख अमित पाठक, मनोज शर्मा, ठा. रामवीर सिंह, दुर्गेश वार्ष्णेय, तिरंगा यात्रा के सहसंयोजक अभिषेक शर्मा, भाजपा के नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, चंद्रपाल शर्मा, पंकज सिंह, नितिन मिश्रा, शुभव शर्मा, मयंक पाठक, नीटू पाल, रेनू अग्रवाल, निगमेश मिश्रा, रितेश चौहान आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!