आर्य समाज ने बांग्लादेश मे हताहत हिन्दुओं के प्रति मौन रखकर संवेदना एवं श्रद्धांजलि अर्पित की

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी । स्थानीय आर्य समाज मन्दिर मे आयोजित साप्ताहिक सत्संग मे यज्ञ के उपरांत बांग्लादेश मे हताहत हिन्दुओं के प्रति मौन रखकर संवेदना एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा प्रधान मंत्री को संबोधित ज्ञापन पर हस्ताक्षर अभियान प्रारंभ किया गया ।

ज्ञापन मे कहा गया है कि बाग्लादेश मे मुस्लिम कट्टरपंथियों द्वारा हिन्दुओं के विरुद्ध हिंसा , आगजनी ,लूटपाट ,महिलाओं के साथ दुराचार तथा छोटे-छोटे बच्चों की निर्मम हत्याओं से वहां मानवता चीत्कार कर रही है । वहां की अत्यंत निंदनीय और दर्दनाक घटनायें असहनीय हैं । जिसे रोकने के लिए भारत सरकार को कठोर कदम उठाने चाहिए। ज्ञापन मे प्रधानमंत्री से अपील की गई है कि भारत मे अवैध रूप से रह रहे बाग्लादेशी नागरिकों तथा रोहिंग्या मुसलमानों को देश से निकाला जाये ।
शोक सभा मे आर्य समाज के प्रधान राजीव कुमार अवस्थी , गुरू नारायन श्रीवास्तव, दिनेश गुप्त, सुधीर कुमार सक्सेना, आचार्य ओम प्रकाश, डा• आर • एन• आर्य, शांति स्वरूप आर्य, राम चन्द्र अग्रवाल, वीरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सम्पदा देवी तथा मंजू देवी आदि उपस्थित थे ।

Don`t copy text!