पर्यावरण को हरा भरा और स्वच्छ शुद्ध बनाए रखने के लिए एसडीएम में एक पेड़ मां के नाम तहसील परिसर में वृक्षारोपण किया

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। पर्यावरण को हरा भरा और स्वच्छ शुद्ध बनाए रखने के लिए एसडीएम कल्पना जायसवाल ने “एक पेड़ मां के नाम” थीम पर वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत तहसील परिसर में पौधारोपण किया। उन्होंने तहसील के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भी पौधारोपण कराया। एसडीम ने सभी से अपील की और कहा कि इस अभियान से जुड़कर एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाए और उसकी ठीक उसी प्रकार देखभाल करें जिस प्रकार मां अपने बच्चे का करती है। इस दौरान तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव, एनटी सृजन यादव, स्टेनो जहीर आलम, सुमित सक्सेना, अतुल सक्सेना, संदीप कुमार, कुलदीप पाराशरी, अमित कुमार, हरबिलास, खुशहाल सिंह, शादाब अली नकवी, अनमोल मिश्रा, एड. निर्मल कटारिया, ज्ञान प्रकाश, श्यामवीर पाल, सुन्दरलाल आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!