78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यदु शुगर मिल में पूरी आन, बान और शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। 78 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर यदु शुगर मिल में पूरी आन, बान और शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस मौके पर मिल में कार्यरत विभिन्न विभागों के बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया। मिल परिसर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मिल के वरिष्ठ महाप्रबंधक परोपकार सिंह ने ध्वजारोहण किया।

समारोह को संबोधित करते हुए उप महाप्रबंधक प्रशासन डी.पी.एम. त्रिपाठी ने कहा कि आज के शुभ दिन पर हम सभी मिलकर राष्ट्र की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने का संकल्प ने। उप महाप्रबंधक एच.आर. अनिल यादव ने कहा स्वतंत्रता दिवस हमारे देश की आजादी की अमूल धरोहर का प्रतीक है यह दिन हमें उन वीरों की याद दिलाता है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई। कार्यक्रम में आए अतिथियों को उप प्रबंधक एच.आर. अनिल यादव द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर अनिल सिंह, विजय कुशवाह, अनुपम भटनागर, विश्व दीपक यादव, आर डी यादव, के.डी शुक्ला, के.पी सिंह एवं अधिकारी, कर्मचारी एवं गन्ना किसान मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!