स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर पालिका अध्यक्ष ने बदायूं मेरठ राज्य मार्ग पर फब्बारा पार्क का उद्घाटन कर जनता को समर्पित किया

सहसवान। बदायूं मेरठ राज्य मार्ग के मध्य नगर सीमा क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला शहबाजपुर सिक्स रोड पर नगर पालिका परिषद द्वारा यात्रियों एवं नगर नगर वासियों के उत्साह वर्धन व मनोरंजन के वास्ते एक फव्वारा पार्क का फीता काटकर भव्य उद्घाटन किया वही उपरोक्त सिक्स रोड पर एक पार्क का निर्माण करते हुए उसे पर उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु एक एलइडी भी लगाई गई है जिसके माध्यम से 24 घंटे उत्तर प्रदेश सरकार की जनहित योजनाओं का प्रचार प्रसार होता रहेगा ।तत्पश्चात फवारा पार्क जनता के मनोरंजन के लिए समर्पित कर दिया कार्यक्रम को देखने के लिए भारी तादाद में नगर वासी एवं संभ्रांत लोगे के अलावा अनेक वार्ड सदस्य गण अधिशासी अधिकारी डॉ राजेश कुमार उपस्थित थे।

ज्ञात रहे बीते दिनों गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पलिका अध्यक्ष मीर हादी अली उर्फ बाबर मियां ने उपरोक्त सिक्स रोड पर सहसवान सेल्फी प्वाइंट का उद्घाटन करते हुए उपरोक्त सेल्फी प्वाइंट जनता को समर्पित किया था।पालिका अध्यक्ष ने बताया की सिक्स रोड को आकर्षक बनाने के लिए वह यात्रियों को बैठने के लिए बेंच आदि की व्यवस्था कर रहे हैं सिक्स रोड के दोनों और की पटरी को और आकर्षक बनाने के लिए उनके पास कई योजनाएं हैं जिस पर कार्य चल रहा है।

 

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!