नवागत उप जिलाधिकारी राशि कृष्णा ने शनिवार को तहसील बिसौली का पदभार ग्रहण किया

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

बिसौली। नवागत उप जिलाधिकारी राशि कृष्णा ने शनिवार को तहसील बिसौली का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने पदभार ग्रहण करते ही तहसील के विभिन्न पटलो का निरीक्षण किया और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा काम में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एसडीएम राशि कृष्णा ने एक वार्ता में बताया कि शासन की प्राथमिकताओं का शत प्रतिशत पालन करना उनका पहला कर्तव्य होगा। उन्होंने कहा आम आदमी की समस्याओं का निस्तारण करना व तुरंत न्याय पर ध्यान दिया जाएगा। पीड़ित के लिए हमारे दरवाजे सदैव खुले रहेंगे। बहुत जल्द परिवर्तन नजर आने लगेगा। इस दौरान तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, स्टैनो जहीर आलम मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!