हैदरगढ़ में 8 जनवरी तक नहीं हुआ ट्रेनो का ठहराव तो 9 को होगा चक्का जाम उपजिलाधिकारी द्वारा रेल मंत्री कोसौपा गया ज्ञापन

मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

हैदरगढ़बाराबंकी। हैदरगढ़ तहसील अंतर्गत गुरूवार को भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष की मौजूदगी मे हैदरगढ़ मे ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित कराने के संबंध मे उपजिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया! साथ ही 8 जनवरी तक यदि ट्रेनों का ठहराव नहीं हुआ तो आक्रोशित जन प्रतिनिधि किसान यूनियन के पदाधिकारी अपने हजारों समर्थकों और आम जनमानस के साथ 9 जनवरी को समय 2 बजे के बाद लखनऊ सुलतानपुर रेल मार्ग हैदरगढ़ स्टेशन पर चक्का जाम करेगा, जिससे काफी ट्रेन प्रभावित हो सकती है! किसान और आमजनमानस इसलिए भी आक्रोशित है क्योंकि पूर्व मे काफी बार सरकार और सांसद, विधायक, मंत्री, रेलमंत्री आदि से मांग करके थक चुका है! किसी के कान पर जून रेंगने को तैयार नहीं है! हैदरगढ़ और आसपास के लगभग लाखों यात्री आये दिन ट्रेनों का ठहराव न होने से परेशान होते हैं! पूर्व मे हैदरगढ़ मे वरूणा एक्सप्रेस और फरक्का एक्सप्रेस का ठहराव होता था लेकिन कोरोना काल मे इन ट्रेनों का ठहराव भी रोक दिया गया! मौजूदा समय मे सिर्फ लखनऊ सुल्तानपुर मेमो ट्रेन का ठहराव होता है जो कि लखनऊ न जाकर सिर्फ उतरेटिया जंक्शन पर ही थम जाती है! सरकार से भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रीयतावादी ने पुनः मांग की है जो कि जायज है! साथ ही संगठन ने दिये हुये ज्ञापन मे ये भी प्रशासन और रेल मंत्रालय को चेताया कि समय रहते अगर कोई कदम नहीं उठाया तो सारी जिम्मेदारी रेलवे के अधिकारियों की रहेगी! इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र सिंह, बाराबंकी जिलाध्यक्ष विधि चंद्र यादव, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता कनौजिया, ब्लॉक अध्यक्ष हैदरगढ़ राजू यादव, त्रिभुवन यादव, बेचालाल,सुमन सिंह आशा कुमारी, पत्रकार शिवम अवस्थी, नृपेंद्र तिवारी समेत सैकड़ों पदाधिकारी और लोग उपस्थित रहे!

इस रूट से निकलने वाली 7 ट्रेनों के ठहराव की मांग हैदरगढ़

लखनऊ सुल्तानपुर रेलमार्ग से होकर गुजरने वाली लखनऊ वाराणसी शटल एक्सप्रेस, सद्भावना एक्स्प्रेस, बेगमपुरा एक्सप्रेस, कोटा पटना एक्सप्रेस, बनारस देहरादून सुपरफास्ट ( कुम्भ), श्रमजीवी और सुल्तानपुर मुंबई एक्सप्रेस ट्रेने शामिल हैं! अब देखना है कि रेल मंत्री तक मामला पहुंचने के बाद इसमें कोई ठोस कदम रेलवे के अधिकारियों द्वारा उठाया जाता है या फिर यात्रियों को दर दर भटकना पड़ेगा!मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!