गरीब बच्चों को मिले जूते मोजे और स्वेटर,ठंड से मिलेगी राहत,स्वेटर पाकर खिले चेहरे
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी
बाराबंकी : तहसील हैदरगढ़ के शिक्षा क्षेत्र हैदरगढ़ के सुबेहा अन्तर्गत राजकीय इंटर कॉलेज सुबेहा में प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार ने विद्यालय में अध्ययनरत निर्धन परिवार के बच्चों को जैकेट व जूते वितरित किए ।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार ने बताया कि यहां पर कुल 829 बच्चे अध्यनरत है। जिसमें से करीब 45 बच्चे ऐसे चिन्हित किए गए है जो कि निर्धन परिवार से आते हैं, जो इस भीषण ठंड में बिना स्वेटर व जूते के पढ़ने के लिए आते थे। जानकारी करने पर पता चला अभिभावक जैकेट व जूते खरीदने में असमर्थ है । इसलिए विद्यालय की निर्धन निधि से बच्चो को जैकेट व जूते खरीदकर वितरित किया गया है। जिससे शिक्षण कार्य के दौरान उन्हें ठंड से निजात मिल सके । जैकेट व स्वेटर पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। प्रमोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय निधि से सभी 45 बच्चों को ठंड से बचने के लिए जूते मोजे और स्वेटर वितरण किया गया।मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

