प्रदेश सरकार का प्रदूषण मुक्त सहसवान को बनाने का प्रयास हुआ विफल,

मुकीम अहमद अंसारी

लकड़ी माफियाओ ने अभियान की निकाली हवा,
चुन चुन कर काट रहे हैं प्रतिबंधित पेड़ों को कार्यवाही के नाम पर वन विभाग दिख रहा है ठेंगा

सहसवान, बदायूँ। प्रदेश सरकार बढ़ रहे प्रदूषण को रोकने के उद्देश्य से हरियाली को बढ़ावा देने के लिए बड़े-बड़े वृक्षारोपण अभियान चलाकर खाली पड़ी भूमि पर वृक्षारोपण करने के बड़े-बड़े अभियान चला रही है परंतु सहसवान सामाजिक वानिकी क्षेत्र में लकड़ी माफिया हरे-भरे पेड़ों को तो दिन रात काटने पर लगे हुए हैं परंतु उन्हें प्रतिबंधित पेड़ों को भी काटने पर रोकने वाला नहीं है ऐसा ही सहसवान सामाजिक बांनिकी क्षेत्र में बीते एक सप्ताह से लगातार चल रहा है।
दूर देहात क्षेत्र की तो बात छोड़ दीजिए परंतु थाना कोतवाली से चांद मीटर दूर प्रमोद इंटर कॉलेज के मुख्य द्वार पर पीडब्ल्यूडी की पटरी पर 30 साल पूर्व लगे हुए प्रतिबंधित पिलखुन के पेड़ को रविवार की शाम 7:00 बजे काटकर पल भर में ही सड़क पर गिरा दिया सूत्रों का कहना है की मौके पर नगर पालिका परिषद सहसवान सामाजिक वानिकी क्षेत्र के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए तथा काटने वालों को मौके पर हिरासत में ले लिया हिरासत के उपरांत मौके पर पड़ी हुई लकड़ी को एक व्यक्ति की सुपुर्दगी में दे दी तथा तथा कार्रवाई करने का सुबह को आश्वासन देकर चले गए सूत्रों का कहना है की सामाजिक वानिकी के ऑल अफसर ने मामले को लकड़ी माफिया से मोटी रकम लेकर रफा दफा कर दिया क्योंकि लकड़ी का समाचार लिखे जाने तक मौके पर पड़ी हुई है जिसे लकड़ी माफिया उठाकर कहीं ठिकाने लगाने का प्रयास कर रहा है परंतु सामाजिक वानिकी नगर पालिका परिषद सहसवान के अलावा पीडब्ल्यूडी विभाग के आला अफसर भी उपरोक्त भू माफिया के विरुद्ध कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं अगर यूं ही इस तरीके से चला रहा तो वह दिन दूर नहीं जब लकड़ी माफिया सहसवान सामाजिक बांनिकी क्षेत्र में हरियाली को पूर्ण रूप से नष्ट कर देंगे इससे पूर्व भी कोलहाई से सटे हुए एक ग्राम में भी तीन दिन पूर्व प्रतिबंधित आम के पेड़ों का भी जमकर कटान हुआ था मुजरिया क्षेत्र के एक गांव में भी जिसे भी सामाजिक वानिकी विभाग के कर्मचारियों ने प्रतिबंधित पेड़ों को काटकर हरियाली को नष्ट किया गया था परंतु कोई कार्रवाई न होने से लकड़ी माफियाओं के दिन पर दिन हौसले बुलंद होते जा रहे हैं वहीं पर्यावरण प्रेमी चंदन सकुर रोहित जयशंकर सतीश रामप्रकाश मोहित भीम प्रकाश साबिर इस्लाम रघुवीर नूर मोहम्मद इलियास मुन्नालाल महावीर जैसे तमाम लोगों ने संयुक्त रूप से मुख्यमंत्री आइजीआरएस पोर्टल में शिकायत करते हुए मुख्यमंत्री से हरियाली को नष्ट कर रहे लकड़ी माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग की है उन्होंने कहा कि अगर लकड़ी माफियाओं पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह दिन दूर नहीं जब सहसवान तहसील क्षेत्र में दूर-दूर तक हरियाली दिखाई नहीं देगी।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!