एटा महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ, महाकुंभ की पवित्र गूंज के साथ गूंजा जनपद
आलीमा शमीम अंसारी प्रधान संपादक एसएम न्युज24
एटा। जनपद एटा में राजकीय जिला कृषि एवं औद्योगिक विकास प्रदर्शनी एटा महोत्सव 2025 का भव्य शुभारंभ हुआ। महाकुंभ की पवित्र गूंज के साथ प्रारंभ हुए इस महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि आयुक्त चैत्रा वी ने किया। महोत्सव के पहले दिन धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपनी कला का मनमोहक प्रदर्शन कर दर्शकों कोउ मंत्रमुग्ध कर दिया। एटा महोत्सव न केवल जिले की सांस्कृतिक विरासत को संजोता है, बल्कि कृषि एवं औद्योगिक विकास की झलक भी प्रस्तुत करता है। उद्घाटन के दौरान आयुक्त चैत्रा वी ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और जिले में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी प्रेमरंजन सिंह ने महोत्सव को जनपद की संस्कृति और प्रगति का प्रतीक बताया, वहीं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह ने महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। महोत्सव के शुभारंभ पर जिले में उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला। उद्घाटन समारोह में अपर जिलाधिकारी सत्यप्रकाश, एसडीएम, तहसीलदार, सहित तमाम प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महोत्सव को जिले के विकास का महत्वपूर्ण कदम मानते हुए इसे हर साल और भव्य रूप देने की योजना पर भी चर्चा हुई।महोत्सव में स्थानीय किसानों, उद्यमियों और कलाकारों के लिए विशेष मंच तैयार किया गया है, जहां वे अपनी उपलब्धियों और प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें। इस दौरान विभिन्न सरकारी योजनाओं और औद्योगिक नवाचारों से संबंधित स्टॉल भी लगाए गए हैं, जो युवाओं और किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहे हैं।एटा महोत्सव 2025 जिले के संस्कृतिक, आर्थिक और औद्योगिक विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक सशक्त पहल साबित होगा।
आलीमा शमीम अंसारी प्रधान संपादक एसएम न्युज24

