दातागंज, बदायूं। जिले में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है शरद पछुआ हवाएं गिरते पारा से बच्चों बुजुर्गों और गरीबों पर सर्दी का सितम जारी है,इसी को देखते हुए सरकार से गरीब श्रमिकों और जरूरत मंदों को कंबल उपलब्ध कराए गए हैं,आज दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह के करकमलों से तहसील परिसर में कंबल वितरित किए गए, कंबल पाकर जरूरत मंदों में राहत का अहसास दिखाई दे रहा था
दातागंज तहसील परिसर में विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया द्वारा कंबल वितरित किए गए, कंबल वितरण के दौरान एसडीएम धर्मेन्द्र कुमार भी मौजूद रहे वहीं पूरे तहसील क्षेत्र से चिन्हित किए गए जरूरत मंद महिलाओं श्रमिकों और गरीबों को कंबल प्रदान किए गए, जरूरत मंदों में कंबल पाकर खुशी नजर आ रही थी,
विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर गरीब की चिंता करते हैं और उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबल हर जरूरत मंद को दिए गए हैं कहा हमारी सरकार हर हाल में गरीब परिवारों के हितों के साथ खडी है और आज निरंतर प्रगति की ओर आगे बढ रही है, उन्होंने आवारा छुट्टा गौवंश की समस्या पर भी कहा कि सरकार लगातार इस बात की चिंता कर रही है लेकिन गौ पालकों को भी सहयोग करना चाहिए और गाय को स्वयं भी पालें, वहीं उन्होंने क्षेत्र के विकास के बारे में बडा आश्वासन दिया कि अपने शेष कार्यकाल में क्षेत्र कुछ और कंपनी लाकर औधोगिक बढ़ावा देंगे ताकि क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हो।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

