प्रधानमंत्री आवास को आया एक लाभार्थी का पैसा ग्राम प्रधान ने दूसरी महिला का आधार संशोधन करा कर रुपए हड़पे
मुकीम अहमद अंसारी
दूसरी किस्त निकालने पर मामला आया सामने
बदायूं : 10 जनवरी ब्लॉक सलारपुर के ग्राम निजामपुर पश्तो र में शबनम पत्नी गुड्डू को प्रधानमंत्री आवास मिला था प्रधानमंत्री आवास की धनराशि उसके बैंक खाता ऑफ़ बड़ोदा खेड़ा नवादा पर आ गई ग्राम प्रधान मोहम्मद फहीम ने यह बात उसे नहीं बताई और दूसरी महिला सामियारा पत्नी गुड्डू का आधार संशोधन कर कर उसमें शबनम नाम कर लिया और बैंक वालों को गुमराह करके 40000 की धनराशि खाते से निकाल ली इस बात की खबर जब शबनम पत्नी गुड्डू को हुई तो उसने मुख्य विकास अधिकारी को शिकायत की इस दौरान ग्राम प्रधान दोबारा फिर दूसरी किस्त निकालने के लिए बैंक गया तो मामला सामने आया इस ग्राम प्रधान मोहम्मद फहीम ने पहले भी ग्राम पंचायत में बहुत बड़ा शासकीय धन का दुरुपयोग किया जिसकी शिकायत गांव के लोगों ने शपथ पत्र के द्वारा जिलाधिकारी बदायूं की थी मगर राजनीति पहुंच के चलते इसकी जांच नहीं हो पाई प्रधानमंत्री आवास के जो लाभार्थी है इसे भी 20 20 हजार रुपए की वसूली की गई है अगर प्रशासन इसकी बारीकी से जांच कराई तो सब सामने आ जाएगा और कई आपत्रों को भी इसने आवास का लाभ दिया है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

