किराने की दुकान से 2.10 लाख नगदी चोरी, पुलिस जांच में जुटी

मुकीम अहमद अंसारी

 

सहसवान, बदायूं। थाना मुजरिया वितरोई स्टैंड के पास चोरों ने एक किराना दुकान से 2 लाख 10 हजार रुपये की नगदी चुरा ली। दुकान स्वामी योगेश कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव वितरोई स्टैंड के पास चोरों ने एक दुकान से दो लाख 10 हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। दुकान स्वामी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव कलुआ डहर निवासी योगेश कुमार पुत्र नत्थू की मुजरिया थाना क्षेत्र के गांव वितरोई स्टैंड के पास सात दुकाने हैं। जिसमें से एक दुकान योगेश के पास है। जिसमें वह किराना की दुकान चलाते हैं। बताया जाता है कि 13 जनवरी की रात उनकी दुकान में चोर घुस आए और दुकान में रखी दो लाख दस हजार रुपये की नगदी चोरी कर ली। मामले की जानकारी होने पर दुकान स्वामी ने घटना की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। घटना का जल्द खुलासा कर दिया जाएगा।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!