बड़े सरकार दरगाह पर जरूरतमंदों को बांटे कंबल,

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शीराज आलम के नेतृत्व में मोहसिन रज़ा का जन्मदिन मनाया गया।भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद शीराज आलम के नेतृत्व में बुधवार को पूर्व राज्यमंत्री हज राज्य समिति के अध्यक्ष मोहसिन रज़ा का जन्मदिन मनाया गया। उनके जन्मदिन पर दरगाह बड़े सरकार पर जरूरतमंदो के बीच कंबल व भोजन का वितरण किया गया। मोहम्मद शीराज आलम ने कहा कि मोहसिन रज़ा से हमे जरूरतमंदों की सेवा करने की प्रेरणा मिलती है वो अल्पसंख्यक समुदाय के मसीहा हैं। जारूरतमंदों और असहायों की सेवा करना सबसे बड़ा धर्म है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष नसीम खान, अज़मत पीर, फाज़िल गफ्फार, अनस फय्याज, अज़ीम आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज टाइम्स 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!