विधायक हाजी फ़रीद महफूज किदवाई ने माला पहनाकर किया स्वागत ।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल द्वारा हाल ही मे जैसीराम यादव को रामनगर विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर मंगलवार को मसौली चौराहा स्थित एडवोकेट रोहित यादव के चैंबर मे विधायक हाजी फ़रीद महफूज किदवाई ने माला पहनाकर स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम मे कार्यकर्ताओ से रूबरू होते हुए सपा विधायक हाजी फ़रीद महफूज किदवाई ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एव प्रदेश श्यामलाल पाल ने व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी है इससे पार्टी को और मजबूती मिलेगी उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दलित, पिछड़ों के अधिकार को छीनना चाहती है। इसीलिए जातीय जनगणना नहीं करा रही है। सपा प्रवक्ता फैजान किदवाई ने कहा कि दलितों, पिछड़ों एवं शोषितों के अधिकार के लिए उनके संदेशों को आत्मसात करना होगा। भारतीय जनता पार्टी दलितों, पिछड़ों के आरक्षण एवं हक, अधिकार पर डाका डाल रही है। इससे भारत का संविधान व आरक्षण खतरे में है।
नवनियुक्त सपा विधानसभा अध्यक्ष जैसीराम यादव ने कहा कि जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी दी है हम उस पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे एवं पार्टी की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे उन्होंने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा सरकार में छात्र, किसान , नवजवान सभी हताश व परेशान है और पूर्ववती अखिलेश सरकार की लोग राह देख रहे है। वर्ष 2027 में जुल्मी सरकार का मुकाबला अखिलेश यादव की सरकार के बीच मे होगा और जनता ने पूरा मन बना लिया है कि इस बार सपा की ही सरकार बनेगी।
इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि लल्लन वर्मा, राममूर्ति यादव, एडॉकेट रोहित यादव, राकेश प्रधान, मास्टर राम नरेश, अशोक वर्मा, जुहैब किदवई, संदीप यादव, अशोक यादव, राम सिंह, लल्ला यादव, सरवन रावत, मो गयूर आदि लोग मौजूद रहे।

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!