बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली, बदायूं। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिलेगा। चुनाव में अल्ताफ हुसैन, भेषज शरण शर्मा एवं अनूप शर्मा अल्ताफ मैदान में हैं। कुल मिलाकर अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सह सचिव के पदों पर चुनाव होना है। अधिवक्ता 1 फरवरी को बैलट पेपर के माध्यम से अपने पसंदीदा उम्मीदवार को चुनेंगे। सह सचिव के पद पर कुलदीप यादव व योगेश मौर्य के बीच मुकाबला है। वही कोषाध्यक्ष पद के लिए जुगेंद्र सिंह यादव का मुकाबला नवल किशोर शर्मा से है। चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशी पूरी ताकत के साथ मैदान में है।

*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

Don`t copy text!