अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो, एक की मौत तीन गंभीर घायल। मृतक युवक मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर सहसवान का बताया जा रहा है

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

सहसवान, बदायूं। मुजरिया अनियंत्रित होकर पलटा ऑटो सवारियों से भरे ऑटो में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर केई पलटे खाए इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया हैं। हादसा मुजरिया थाना क्षेत्र के वसावनपुर गांव के पास का है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो सवारियां लेकर बदायूं की ओर जा रहा था। जैसे ही ऑटो मुजरिया थाना क्षेत्र के वसवानपुर गांव के निकट पहुंचा इसी बीच सवारी से भरा खचाखच ऑटो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गया।
सड़क हादसे में ऑटो में सवार ऑटो चालक इक़रार पुत्र इसरार निवासी सहसवान, कल्लू पुत्र ज्ञानचंद निवासी बीबीगंज थाना बिल्सी व शिवनी शर्मा पत्नी रामबाबू शर्मा निवासी नारायण गंज कोतवाली उझानी गंभीर रूप से घायल हो गए। वही ऑटो में सवार सलमान 22 वर्ष पुत्र माजिद हुसैन सहसवान के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई सलमान की जींस पेंट की सेल्समैन ई करता था जो सहसवान से उझानी माल देने जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक के शव की शिनाख्त सहसवान के मोहल्ला मोहिउद्दीनपुर के सलमान पुत्र माजिद हुसैन के रूप में की है।
वहीं मृतक सलमान के परिजनों को सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं

Don`t copy text!