स्कूल पढ़ने गई छात्रा कॉलेज से हुई लापता विधवा माता ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामले की कराई रिपोर्ट दर्ज
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। नगर के कस्बे के एक मोहल्ला निवासिनी विधवा ने थाना कोतवाली पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया उसकी 15 वर्षीय पुत्री घर से नगर के एक स्थानीय इंटर कॉलेज में कक्षा 8 में पढ़ती है वह गत दिवस पढ़ने के लिए स्कूल गई थी जब वह दोपहर 2:30 बजे तक वापस नहीं आई तो कॉलेज जाकर पता किया तो पता चला वह तो विद्यालय गई ही नहीं थी।
पत्र में विधवा ने बताया कि उसकी पुत्री नकाब कर गई थी नकाब के नीचे उसने काले रंग का सूट पहन रखा था।
पुलिस ने पीड़ित विधवा के प्रार्थना पत्र पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध अपराध संख्या 469 धारा 137/2 के अंतर्गत मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

