सीरिया में अमरीकी सैनिकों की गाड़ी पर हमला, गाड़ी तबाह दो सैनिक लापता

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

सीरिया के दैरुज़्ज़ूर इलाक़े में अमरीकी सैनिकों की गाड़ी पर हमला हुआ है जिसमें गाड़ी ध्वस्त हो गई।
सीरिया की सरकारी समाचार एजेंसी साना ने स्थानीय लोगों के हवाले से रिपोर्ट दी कि दैरुज़्ज़ूर के उपनगरीय इलाक़े में अमरीकी सैनिकों पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया जिसके बाद दो अमरीकी सैनिक लापता हो गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अमरीकी सैनिक अपनी गाड़ी में अलउमर आयल फ़ील्ड से तनक आयल फ़ील्ड की ओर जा रहे थे कि अचानक गाड़ी पर हमला हो गया। स्थानीय लोगों को अमरीकी गाड़ी जली हुई मिली जबकि उसमें सवार दो सैनिकों का कहीं कोई पता नहीं था।
अभी अमरीकी सेना की ओर से इस घटना के बारे में कोई बयान नहीं आया है।
अमरीका ने सीरिया के तेल समृद्ध इलाक़े में अपने सैनिकों को तैनात कर रखा है और तेल बेचने की कोशिश कर रहा है।

Don`t copy text!