शराब उधार ना देने पर दुकान पर मचाया आतंक सेल्समैन के साथ की गाली गलौज मारपीट जान से मार देने की थी धमकी, सेल्समैन ने दो सगे भाइयों सहित चार लोगों के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज,
मुकीम अहमद अंसारी
सहसवान, बदायूं। थाना उघैती क्षेत्र के ग्राम रियोनाई कुंदन में देसी शराब की दुकान के सेल्स मन मोनू पुत्र प्रमोद जोशी निवासी खंडुआ ने थाना उघैती पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया की दुकान पर शाम 7:00 बजे के लगभग ग्राम के ही मुकेश, ओमकार पुत्रगण रामभरोसे ओमवीर पुत्र रामकुमार, हरिओम पुत्र जयपाल आए तथा आते ही देसी शराब के चार पैकेट मांगने लगे मैं बगैर पैसे के पैकेट देने से इनकार कर दिया तो उपरोक्त लोगों ने एक राय होकर गाली-गलौज एवं मारपीट प्रारंभ कर दी तथा धमकी दी कि अगर तूने शराब के पैकेट नहीं दिए तो तुझे जान से मार देंगे मोनू सेल्समैन के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अपराध संख्या 22 धारा 115 /1, 352, 351/2 में नामजडद रिपोर्ट दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है।
*मुकीम अहमद अंसारी ब्यूरो चीफ एसएम न्युज 24 टाइम्स बदायूं*

